फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District level agricultural fair to be held in Bangra Bazaar on 4th

Deoria News: चार को बंगरा बाजार में लगेगा जनपद स्तरीय कृषि मेला

Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
District level agricultural fair to be held in Bangra Bazaar on 4th
देवरिया। कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों को नवीन तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 4 जनवरी 2026 को जनपद स्तरीय कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। यह एक दिवसीय मेला प्रातः 10 बजे से विकास खंड बनकटा स्थित लघु माध्यमिक विद्यालय, बंगरा बाजार में लगेगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि प्रसार, कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में कृषि विभाग सहित कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक किसानों को उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक, बीज, उर्वरक एवं कृषि यंत्रों से संबंधित नवीन जानकारी देंगे। साथ ही विभागीय स्टालों के माध्यम से कृषि उत्पादों और तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed