फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District Judge flagged off the awareness vehicle

Deoria News: जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता वाहन को किया रवाना

Fri, 01 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
District Judge flagged off the awareness vehicle
देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर दीवानी न्यायालय परिसर से रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन लोक अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है। इसके लिए आमजनमानस अपने सुलहनीय वादों को निस्तारित कराएं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रचार वाहन से आम जनमानस को अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कर उसे निस्तारित कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन



समन्वय स्थापित कर करें मामलों का निस्तारणः अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ दिसंबर को होगा। इसकी सफलता के लिए बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ जनपद न्यायालय में बृहस्पतिवार को समीक्षा हुई। इसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि समस्त बैंक अपने विभाग से अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने के लिए अभी से तैयारी करें। संवाद
विज्ञापन

कहा कि बैंकों के ऋण प्रबंधक ऋण से संबंधित विवाद में समन्वय स्थापित कर बात-चीत से मामले को निस्तारित करें। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार दूबे ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि लोक अदालत में लगने वाले मामलों का चिह्नांकन करें, जिससे उनका निस्तारण व्यापक किया जा सके। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक अरूणेश कुमार, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ बडौदा, बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक आदि बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed