{"_id":"693d18791b5e7ab1a8068de9","slug":"dispute-between-two-parties-in-deoria-sharp-edged-weapon-attack-9-people-seriously-injured-2025-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: थाने पंचायत के लिए जा रहे थे, गेट पर ही भिड़ गए दो पक्ष- धारदार हथियार से वार; 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: थाने पंचायत के लिए जा रहे थे, गेट पर ही भिड़ गए दो पक्ष- धारदार हथियार से वार; 9 घायल
Sat, 13 Dec 2025 01:21 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:21 PM IST
सार
पिपरा शुक्ल गांव में शुक्रवार रात को करीब आठ बजे अरविंद शर्मा और सुग्रीव गोड़ के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सुग्रीव गोड़ पक्ष से प्रधान स्वयं खड़े होकर विवाद कराए। जिसमें एक युवक हाथ में धारदार हथियार लिए अरविंद पक्ष पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
थाने गेट पर ही भिड़ गए दो पक्ष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा शुक्ल गांव में शुक्रवार रात आठ बजे आपसी बाताकही को लेकर दो पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमें नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो को गंभीर चोट लगने से मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। उधर, थाने पहुंचे दोनों पक्ष फिर गेट पर भी भीड़ गए। पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पिपरा शुक्ल गांव में शुक्रवार रात को करीब आठ बजे अरविंद शर्मा और सुग्रीव गोड़ के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सुग्रीव गोड़ पक्ष से प्रधान स्वयं खड़े होकर विवाद कराए। जिसमें एक युवक हाथ में धारदार हथियार लिए अरविंद पक्ष पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
मारपीट में किरन देवी, मनोरमा देवी, सनकेशिया देवी,अर्चना देवी, राजकुमारी देवी, हर्षित, अंगद और हिमांशु घायल हो गए। शनिवार सुबह जब दोनों पक्ष थाने जा रहे थे तो गेट पर ही भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत लिया है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्ष थाना गेट पर भी भिड़े थे। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।