फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   discussion with dm of advocates

Deoria News: देवरिया में डीएम व बार संघ के अध्यक्ष भिड़े, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 20 Jun 2024 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
discussion with dm of advocates
डीएम से बहस के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे अ​धिवक्ता।संवाद
जमीन के एक मामले में मिलने गए बार अध्यक्ष से डीएम द्वारा बदसलूकी करने का आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जमीन के एक मामले में शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की बुधवार को डीएम से तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इस दौरान डीएम ने अध्यक्ष से बदसूलकी करते हुए उन्हें चैंबर से निकल जाने को कहा। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने डीएम का घेराव कर दिया। कुछ ही देर में कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील हो गया। डिस्ट्रिक्ट व कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने स्थानांतरण तक डीएम कोर्ट का बहिष्कार का निर्णय किया है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी बुधवार को मदनपुर के पुरैना शुक्ल निवासी एडवोकेट जय शिव शुक्ला के जमीन के एक मामले को लेकर डीएम अखंड प्रताप सिंह से वार्ता करने गए थे। सिंहासन का आरोप है कि वार्ता के दौरान डीएम ने बदसलूकी की और अपशब्द कहते हुए उन्हें व अन्य अधिवक्ताओं को चैंबर से बाहर निकल जाने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि डीएम के अमर्यादित आचरण का प्रतिनिधिमंडल ने विरोध किया तो वह कुर्सी से खड़े होकर धमकी देने लगे। इसकी जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को हुई तो वे आक्रोशित हो गए और डीएम का घेराव करते हुए उन्हें चैंबर से बाहर निकलने के लिए कहा। इसी बीच मौके को भांप कर एडीएम प्रशासन गौरव प्रकाश व एसडीएम अवधेश निगम सिंह को लेकर ऊपर चले गए और अधिवक्ताओं को चैंबर से बाहर निकाल कर अंदर से फाटक बंद कर लिया। इसके कुछ ही देर में कलक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कलक्ट्रेट परिसर में तैनात एक लिपिक के भ्रष्ट आचरण को लेकर बुधवार को बैठक बुलाई थी। अधिवक्ताओं की आम सभा की बैठक होने के कारण कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। लेकिन, जिलाधिकारी अधिवक्ताओं के प्रस्ताव को मानने से इन्कार करते हुए कोर्ट में बैठ कर न्यायिक कार्य कर रहे थे। इसको लेकर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन व जिलाधिकारी के बीच भी कुछ झड़प हुई थी। इसी बीच डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएम के चैंबर में पहुंच गए और मामला बिगड़ गया।


जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के कार्यों के विरुद्ध मुख्यमंत्री व सांसद को ज्ञापन भी दिया था। यह मामला अभी चल ही रहा था कि आज दूसरे मामले में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनाक्रम के बाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने अलग-अलग बैठक कर जिलाधिकारी के आचरण की भर्त्सना करते हुए मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। वहीं, अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित आचरण को लेकर बार काउंसिल को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article