{"_id":"68701b8d8c8479288508a5e3","slug":"disabled-person-dies-under-suspicious-circumstances-police-stops-last-rites-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-158015-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में दिव्यांग की मौत, अतिम संस्कार से पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में दिव्यांग की मौत, अतिम संस्कार से पुलिस ने रोका
Fri, 11 Jul 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के एक निजी दिव्यांग संस्थान में एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संस्था के संचालक अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।
सुरौली थाना क्षेत्र परसा जंगल गांव में एक निजी दिव्यांग संस्थान है। बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात 25 वर्षीय दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सात माह से इस संस्था पर रहता था। संचालक के मुताबिक वह मूक-बधिर था और काफी दिनों से बीमारी चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बरहज के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिव्यांग की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, अंतिम संस्कार के पूर्व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।