फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   direction to solve issues with in time

शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Sun, 07 Aug 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
direction to solve issues with in time
सलेमपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत सुनते डीएम व एसपी - फोटो : SALEMPUR
शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

सलेमपुर। तहसील सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने जन समस्याएं सुनीं। शिकायतों का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। इसमें किसी किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
ग्राम धनौतीराय में सांसद निधि से 6 वर्ष पूर्व निर्मित खड़ंजे को क्षतिग्रस्त करने पर डीएम ने प्रमोद यादव पुत्र रामाश्रय यादव व अन्य के विरुद्ध शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देशित किया। परमहंस यादव निवासी खेमादेई ने खसरा की नकल प्राप्ति के लिए आवेदन किया। डीएम ने मौके पर ही दिला दिया। मझवलिया निवासी अनिरुद्ध कुशवाहा ने बाड़बंदी से आवाजाही का मार्ग बंद करने की शिकायत की। डीएम ने पीओ डूडा, एसएचओ लार तथा राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर आज समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 133 शिकायत आई, जिसमें से 82 राजस्व, 26 पुलिस, 12 विकास, 03 विद्युत, 02 कृषि तथा एक शिकायत वन विभाग से जुड़े प्राप्त हुए। 16 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुन्जन द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी देवआनंद, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

56 दिव्यांग प्रमाणपत्र बने, यूडीआईडी भी तैयार
सलेमपुर। दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैंप में 56 लोगों को प्रमाणपत्र दिया गया। उनकी यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी (यूडीआईडी) जनरेट हुए तथा दिव्यांगता प्रमाणपत्र मौके पर बना कर दिया गया।
इनमें शिवाय सिंह निवासी ग्राम भैसही नैनी, गणेश यादव निवासी ग्राम तालिल, उमेश निवासी ग्राम रामपुर बुजुर्ग, राजन कुमार निवासी ग्राम सतोहर, संजय निवासी ग्राम कुईचवर, यशोदा निवासी ग्राम शंकर नगर, भोला राजभर निवासी ग्राम बरसीपार, तारकेश्वर सिंह निवासी ग्राम सतरांव, राहुल यादव निवासी ग्राम कोसड़, पंकज शर्मा निवासी ग्राम हरखौली शामिल हैं। विशेष कैंप में 14 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया है।
छाए रहे जमीन से जुड़े विवाद
रुद्रपुर। त्वरित निस्तारण को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जमीन से जुड़े विवाद छाए रहे। विभिन्न विभागों के आए कुल 35 मामलों में सिर्फ एक शिकायत का तत्काल निस्तारण हो पाया।
सीडीओ रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के कुल 16 शिकायतें दर्ज की गईं। महदहा निवासी रामलक्षन ने रास्ते के विवाद की शिकायत की। उन्होंने बताया कि थाने पर रास्ते से जुड़े विवाद की शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। लेखपाल और पुलिस निस्तारण का महज आश्वासन दी। कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सतुआभार की रूबीना ने घर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कहा कि पूर्व में दो बार शिकायत कर चुकी है, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता को धमकी मिल रही है। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, तहसीलदार अभयराज, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, बीईओ जया राय आदि मौजूद रहे।

आए 26 मामलों में चार का निस्तारण
बरहज। संपूर्ण समाधान दिवस में आए 26 मामलों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। विद्युत और राजस्व के दो-दो मामले निस्तारित किए गए। शेष मामलों को समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई शुरु हुई। मौके पर एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed