{"_id":"6a3d7ebe0fe8c0a0580ffda7","slug":"direction-implemented-overnight-for-chief-ministers-program-deoria-news-c-208-1-deo1009-185484-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए रात से ही लागू हो गया मार्ग परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए रात से ही लागू हो गया मार्ग परिवर्तन
Fri, 26 Jun 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 26 जून को मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव में होगा। इसको देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया है। यह डायवर्जन 25 की रात 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी वाहनों और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी।
कतरारी मोड़ चौराहे से बरांव कार्यक्रम स्थल की तरफ किसी भी भारी व्यावसायिक वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। पकड़ी तिराहे से बरांव की तरफ भारी व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कतरारी चौराहे से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। रुद्रपुर कस्बा चौराहे से बरांव कार्यक्रम स्थल की ओर भारी व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। यहां का ट्रैफिक देवरिया शहर की तरफ मोड़ा जाएगा।
बभौली चौराहे से कार्यक्रम स्थल की तरफ भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। कपरवार घाट से बरांव की ओर भारी वाहन नहीं जा पाएंगे। इन्हें सलेमपुर मार्ग की ओर भेजा जाएगा। गौरी बाजार के रामपुर चौराहे से कोई भी भारी व्यावसायिक वाहन रुद्रपुर मार्ग की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को हाटा और बैतालपुर मार्ग की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
...
यहां होगी वाहनों की पार्किंग
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के ठहराव के लिए रूट के अनुसार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बरांव से रुद्रपुर रोड पर बरांव इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ईंट भट्ठे के पीछे वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुनीता इंडियन गैस एजेंसी गनियारी मोड़ और मदनपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने भी पार्किंग बनाई गई है। बरांव में हनुमान विद्या मंदिर स्कूल के परिसर में प्रशासनिक और पुलिस कर्मचारियों के दोपहिया वाहनों की पार्किंग होगी।
बरांव से बरहज रोड पर बरांव धुलाई सेंटर के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बहसुआ कोल्हुआ मोड़ पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बरांव से सुरौली रोड पर पार्किंग पांडेय नेतवार आम के बगीचे में होगी। नेतवार गांव के बाहर पुलिया (रामसरन गुप्ता के घर के बगल में) पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भगतपुरा नेतवार सिवान (हरनही बॉर्डर) पर पार्किंग की व्यवस्था है। बरांव से मोहरा मार्ग पर बरांव के उमेश पांडेय के खेत में समस्त प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग होगी। अति विशिष्ट वाहनों की पार्किंग के लिए सिंह कटरा के सामने स्थित खाली मैदान को आरक्षित किया गया है।