फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   died youngman in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत

Sun, 05 Jun 2016 12:52 AM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
died youngman in road accident
हादसा - फोटो : amar ujala
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर थानेदार के न पहुंचने से लोग नाराज थे। दुर्घटना में शामिल चारपहिया वाहन को फूंकने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


सोनिया मुंडेरा गांव के हरिशंकर यादव का बेटा अंबरीश कुमार यादव बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था।
शनिवार को वह किसी काम से आनंदनगर चौराहे पर गया था। काम निपटाकर वह घर लौट रहा था। दोपहर एक बजे वह बाइक से इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचा था कि सामने बारात लेकर आ रहे चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। चार पहिया वाहन बाइक को घसीटते हुए विद्युत उपकेंद्र तक ले गया। वहां चार पहिया रास्ते में खड़े पिकअप से टकरा गया। पिकअप खाई में गिर गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, वाहन में सवार लोग भी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे युवक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों ने एसओ के न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। कुछ लोग तो चार पहिया वाहन को फूंकने का प्रयास भी किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। दरोगा और अन्य लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। एसओ रामपुर कारखाना मृत्युंजय पाठक का कहना है कि समाधान दिवस में होने की वजह से मौके पर नहीं पहुंच सका। हलका के सिपाही और दरोगा मौके पर गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed