{"_id":"66f4b064fa6a16fa210f2ac9","slug":"died-after-being-hit-by-a-train-deoria-news-c-208-1-deo1004-136171-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से की मौत
Thu, 26 Sep 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिंतामनचक निवासी एक युवक सदर रेलवे स्टेशन पर उतरते समय मंगलवार को घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
शहर के वार्ड नंबर दो चिंतामन चक निवासी वीरू खरवार (28) पुत्र राजेंद्र खरवार वाराणसी ट्रामा सेंटर में काम करता था। मंगलवार को वह बनारस से ट्रेन से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचा। ट्रेन अभी स्टेशन पर रुकने वाली थी तब तक वह उतरने लगा। उतरने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में वीरू गंभीर रुप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति मां कुसुम देवी और पत्नी सोनी दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक के दो बच्चे है। पुत्र (6) और लड़का (3) का है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। फिर परिजनों ने बरहज सरयू घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।