Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dhanteras is today; special worship of Dhanvantari and Goddess Lakshmi will take place.

Deoria News: धनतेरस आज, धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की होगी विशेष पूजा

Fri, 06 Nov 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today; special worship of Dhanvantari and Goddess Lakshmi will take place.
देवरिया। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस से होगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। लोग सुख-समृद्धि, धन-धान्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए विशेष पूजा करेंगे।
विज्ञापन

आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस तिथि को धन्वंतरि जयंती और धनत्रयोदशी भी कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्रयोदशी तिथि शुक्रवार सुबह करीब 10:31 बजे शुरू होकर शनिवार सुबह 10:48 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:50 बजे से 7:47 बजे तक है। प्रदोष काल शाम 5:19 से 7:54 बजे तक रहेगा। इस दौरान यम दीपदान करना भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य अजय के अनुसार धनतेरस पर सुबह घर की साफ-सफाई कर मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए। शाम को घर में दीप जलाकर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसलिए इस दिन उनकी पूजा कर परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाती है। साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed