फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dhamal after holika dahan

होलिका दहन के बाद शुरू हुआ होली का धमाल, खूब उड़े अबीर-गुलाल

Fri, 18 Mar 2022 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
dhamal after holika dahan
होलिका दहन के बाद शुरू हुआ होली का धमाल, खूब उड़े अबीर-गुलाल
विज्ञापन

दो दिन तक होली होने से चरम पर रहा लोगों का उमंग
बाजार भी रहा गुलजार, पिचकारी, रंग, मुखौटे, मिठाई और चिप्स आदि की दुकानों पर हुई खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में पर्व को लेकर खूब उत्साह व उमंग है। बच्चों से लेकर युवाओं एवं बुजुर्गों ने रंग, अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। शनिवार को भी पूरे जोश खरोश के साथ जिले में पर्व को मनाने की तैयारियां चलती रहीं।
जिले में होली का पर्व दो दिन तक मनाए जाने से पर्व का उत्साह ज्यादा ही दिख रहा है। बृहस्पतिवार देर रात फाग गीतों के बीच होलिकादहन के बाद से ही होली की धूम शुरू हो गई, जो शुक्रवार को पूरे दिन चली। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक दिन पहले से ही लोगों में पर्व की मस्ती एवं उमंग रहा। देवरिया खास में नवनिर्वाचित सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अशोक मणि के आवास पर होली खेली। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी क्रिकेट ग्राउंड भुजौली कॉलोनी में देवरिया क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि ने खिलाड़ियों के बीच पर्व मनाया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, राधेश्याम शुक्ला, मो. कलाम खान, रामेश्वर प्रजापति, अभिमन्यु भारद्वाज, विनय गुप्ता, डॉ. केडी मिश्रा, राहुल तिवारी, भूपेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, कौशल मिश्रा, शाने हबीब, राज कपूर गौतम, अभिजीत शुक्ला चंदन, बृजभूषण मणि त्रिपाठी और गौरव मिश्रा आदि मौजूद थे। देवरिया क्रिकेट क्लब के कार्यकारी अधिकारी नीरज कुमार वाजपेई व नागेंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। नगर स्वर्णकार समिति की ओर से मालवीय रोड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिले में 19 सौ से अधिक जगहों पर जली होलिका
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में 19 सौ से अधिक जगहों पर शुभ मुहूर्त में होलिकादहन हुआ। लोगों ने होलिका में गेहूं व जौ की बालियां आदि डालकर विधिविधान से इसमें आग लगाई। साथ ही होली का पर्व शुरू हो गया। होली शनिवार को होने के बावजूद भी लोगों ने शुक्रवार को रंग खेला। पुलिस लाइन में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र की मौजूदगी में होलिका जलाई गई। इस मौके पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को मिठाई भी खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रोटरी क्लब ने बाल सदन के बच्चों के साथ मनाई होली
रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की ओर से राजकीय बालसदन में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदस्यों ने बच्चों को अबीर गुलाल लगाया और उन्हें उपहार देने के बाद पर्व की बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष नितिन बरनवाल, सचिव अतुल बरनवाल, अमृत कानोडिया, उपेंद्र शाही, शरद अग्रवाल, कपिल सोनी, राजेंद्र जायसवाल, गुड्डू सिंह और अनिल जायसवाल आदि मौजूद थे।

रोडवेज पर कम दिखे यात्री, देर से चली बसें
देवरिया डिपो में शुक्रवार को बसों के साथ ही यात्रियों की संख्या भी कम रही। जो बसें चलीं भी उनमें यात्रियों का अभाव रहा। ऐसे में चालकों-परिचालकों ने यात्रियों के लिए इंतजार किया। लोकल चौराहों के यात्री जिन्हें जरूरी कार्यवश जिला मुख्यालय आना था, उन्हें वाहन नहीं मिले। अधिकांश लोगों ने अपने वाहनों से ही यात्रा पूरी की। प्राइवेट बसें और अन्य छोटे वाहन भी नहीं चलने से बाहर से आकर त्योहार मनाने घर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed