फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deworming medicine will be given to children

Deoria News: बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नियंत्रण की दवा

Sun, 26 Jan 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Deworming medicine will be given to children
देवरिया। दस फरवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सीएमओ कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि अभियान में 14 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहेंगे। एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसमें बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई (चबाकर खाने वाली दवाई) खिलाई जाएगी। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी सेंटरों, ईंट-भट्ठों और स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई जाएगी। नोडल अधिकारी डाॅ. हरेंद्र ने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए फरवरी और अगस्त महीने में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed