{"_id":"67f2d57bde7465f6330eaa29","slug":"dewan-accused-of-beating-photo-of-injury-goes-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-150978-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दीवान पर मारने-पीटने का आरोप, चोट का फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दीवान पर मारने-पीटने का आरोप, चोट का फोटो वायरल
Mon, 07 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। खरवानिया चौकी क्षेत्र के एक दीवान का काला कारनामा सामने आया है। आरोप है कि दीवान मारपीट के आरोपी युवक को लॉकअप से निकाल कर थाने के पीछे ले जाकर 10 हजार रुपये मांग रहे थे।
जब युवक ने आर्थिक तंगी की दुहाई देते हुए रकम देने से मना कर दिया तो दीवान उस पर लाठियां बरसाने लगा। बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत पर जेल से बाहर आए शाहिद पुत्र जनाब आलम निवासी रावतपार अमेठिया ने खरवानिया चौकी के एक दीवान पर रुपये मांगने और नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर इसके घाव को फोटो भी वायरल हो रहा। उसकी एक वीडियो भी है जिसमें वह दीवान का नाम लेकर रुपये मांगने का आरोप लगा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक पर पहले से एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस उसी मामले में थाने लाई थी। रुपये मांगने और पिटाई करने के मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपी सही साबित होने पर दीवान पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी