{"_id":"6b04855d2ee0aac796025007","slug":"devotees-will-gather-in-large-numbers-at-kali-charan-ghat-deoria-news-c-208-1-deo1045-197307-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: काली चरण घाट पर उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: काली चरण घाट पर उमड़ेंगे श्रद्धालु
Mon, 23 Nov 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर मेले की तैयारी में लगे एस ओ और दुकानदार
भागलपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को सरयू नदी के काली चरण घाट पर हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्नान, दान और पूजन के साथ मेले में खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ जुटेगी। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भागलपुर के अलावा मईल, सलेमपुर, खामपार, खुखुंदू और लार सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। सोमवार को ही घाट की साफ-सफाई, मरम्मत, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग का काम पूरा करा लिया गया। घाट पर पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानें सज गई हैं।
बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए चार नावों पर पुलिसकर्मियों के साथ गोताखोर तैनात रहेंगे। थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि मईल, सलेमपुर, खामपार और खुखुंदू थाने के पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।