फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees throng Baba Dirgheswar Nath Dham; chants of 'Har-Har Mahadev' fill the air.

Deoria News: बाबा दीर्घेश्वर नाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादवे की गूंज

Sun, 14 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng Baba Dirgheswar Nath Dham; chants of 'Har-Har Mahadev' fill the air.
पुरुषोत्तम मास में तेरस पर जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी भक्तों की कतार
विज्ञापन

सलेमपुर। पुरुषोत्तम मास के तेरस पर शनिवार को मझौली राज स्थित बाबा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
दिनभर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। भक्तों ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर महंत जगन्नाथ दास के मार्गदर्शन में मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए थे। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर सेवक और स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे। उनकी सजगता के चलते हजारों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से भगवान शिव के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का कहना था कि पुरुषोत्तम मास में शिव तेरस का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में भक्त बाबा दीर्घेश्वर नाथ के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed