फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Devotees reached the river bank early in the morning and took a dip of faith.

Deoria News: भोर में ही नदी के किनारे पहुंच गए थे श्रद्धालु...लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 06 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached the river bank early in the morning and took a dip of faith.
देवरिया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की भोर में जिले भर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सबसे अधिक भीड़ सरयू नदी के बरहज और भागलपुर घाट पर दिखी। इसके अलावा छोटी गंडक नदी पर हेतिमपुर से लेकर सलेमपुर इलाके के पयासी घाट तक जगह-जगह लोगों ने डुबकी लगाई और दान दिया। हर जगह दोपहर बाद तक मेला लगा रहा।
विज्ञापन

भागलपुर/सलेमपुर संवाद के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भागलपुर के काली चरण घाट पर सरयू नदी व सलेमपुर के छोटी गंडक नदी में नदावर घाट व पयासी घाट पर स्नान किया। साथ ही पूजा-अर्चना, दान पुण्य की। भगवान विष्णु, मां-लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा कर मंगल कामना की। भोर में ही एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ मनोज कुमार, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी, कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी पयासी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सरयू नदी तट के कालीचरण घाट पर मंगलवार शाम से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भोर से लोगों ने स्नान करना शुरू किया और यह क्रम शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने सत्य नारायण भगवान की कथा भी सुनी। उसके बाद मेले का लोगों ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागलपुर में मईल एसओ और चौकी प्रभारी महेंंद्र मोहन मिश्रा नदी से लेकर बाजार तक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने में लगे रहे। वहीं सलेमुपर के नदावर घाट व पयासी घाट पर छोटी गंडक नदी पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। नदावर में कोतवाली पुलिस व मझौलीराज के पयासी घाट पर मझौलीराज की चौकी पुलिस सुरक्षा में लगी रही।
चनुकी लार क्षेत्र के चनुकी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने मां गंगा से सुख, समृद्धि और शांति की कामना कर चनुकी नदी में स्नान किया।

देसही देवरिया के अनुसार, हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी के घाट पर देवरिया व कुशीनगर के श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार रात में ही पहुंचनी शुरू हो गई थी। नगर पंचायत प्रशासन ने टेंट और प्रकाश आदि की व्यवस्था कर दूर-दराज से आने वाले धर्मार्थियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखा। बुधवार की सुबह तीन बजे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नदी में कई नाव और गोताखोरों की टीमें मौजूद रहीं। लोगों ने हर - हर गंगे का नारा नगाते हुए पुण्य की डुबकी लगाई। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, रमेश जायसवाल, नेहरू जायसवाल, रमेश सिंह, ओमप्रकाश कन्नौजिया आदि ने बताया कि इस घाट की बहुत महिमा है।

मेहरौनाघाट संवाद के अनुसार, बिहार सीमा स्थित चुरिया नदौली सरयू तट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में सरयू में स्नान करने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गांव और गैर जनपद के श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह से ही सरयू नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।


तरकुलवा संवाद के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर छोटी गंडक नदी और खनुआ नाला घाट पर भक्ति भाव से श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाई। अन्न दान किया तथा पूजन-अर्चन की। बुधवार को भोर से ही वृंदावन, बसंतपुर धूसी के गंगाधर बाबा, सोनहुला रामनगर व त्रिमुहानी नदी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। स्नान-दान का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed