{"_id":"687a992e87495fa0710ebd24","slug":"devotees-demand-action-against-theft-in-shiv-temple-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158562-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिव मंदिर में चोरी श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिव मंदिर में चोरी श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग
Sat, 19 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सावन माह में भोलेनाथ के मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल पार्क परिसर के मंदिर में बृहस्पतिवार की रात चोर दानपात्र और आलमारी तोड़कर करीब 10 हजार रुपये चुरा ले गए।
शुक्रवार की सुबह मंदिर समिति के सदस्य जब मंदिर पहुंचे तो देखा ताला टूटा है। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया।
लोगों ने कहा कि सावन जैसे पवित्र माह में शिव मंदिर को निशाना बनाना आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं पर चोट है।
श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाल डीके सिंह ने कहा कि चोरों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। संवादी