{"_id":"656a240738255057c50625b7","slug":"development-works-inaugurated-today-preparations-completed-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-14098-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विकास कार्योँ का लोकार्पण आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विकास कार्योँ का लोकार्पण आज, तैयारियां पूरी
Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह करेंगे लोकार्पण
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में शनिवार को दिन में 11 बजे विकास खंड अंतर्गत कराए गए कार्यों का विधानसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह लोकार्पण करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होने के साथ-साथ 15-20 हजार लोगों की भीड़ जुटने की कवायद की जा रही है।
महाविद्यालय परिसर में 200 मीटर लंबे और 100 मीटर चौड़े भू-भाग पर वॉटर प्रूफ टेंट क्रेन आदि के जरिए लगाया जा रहा था। जिसमें बड़ा मंच बनाया गया है। कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ को लेकर 500 वीआईपी, जबकि 10000 साधारण कुर्सियां लगाई गई हैं।
प्रभारी बीडीओ और एडीआईएसबी देवेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में गरीबों में 10000 कंबल वितरित किए जाने की योजना है। जिसके लिए टोकन जारी किया गया है। जिसे कर्मियों द्वारा उन तक पहुंचाया जा रहा है। स्वच्छता प्रहरी आदि साफ-सफाई के अलावा अन्य कार्यों को कर्मचारी अंतिम रुप दे रहे थे। मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद, मुन्ना सिंह, रिंकू सिंह, अमरेंद्र सिंह, ओजी सिंह, पप्पू यादव, राजेश यादव, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।