फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Development of all classes without discrimination

Deoria News: बिना भेदभाव सभी वर्गों का हो रहा विकास

Thu, 26 Feb 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Development of all classes without discrimination
देसही देवरिया। धनौती गांव में बुधवार को 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों की जीवनचर्या में प्रासंगिक बदलाव लाने के लिए प्रयत्नशील है।
विज्ञापन

गौरी बाजार के धनौती गांव स्थित कुर्ना नाला के किनारे मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधि - विधान से भूमि पूजन कर अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। अंत्येष्टि स्थल के लिए करीब 25 लाख रुपये शासन की ओर से जारी हुए हैं। कृषि मंत्री कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए अपने वायदों और विश्वास पर खरा उतर रही है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। समाज भयमुक्त हुआ है। सबको सम्मान से जीने का माहौल मिला है। पूरी दुनिया भारत की बढ़ती धर्मनिरपेक्ष ताकत की कायल है। बिना भेदभाव सबका विकास हो रहा है। सरकार देश की सनातन पहचान और विशेषताओं पर चलने वाली पार्टी है। विपक्षी पार्टियों ने जनता को लूटने का कार्य किया, भाजपा ने खुशहाल किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल के क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। बेरोजगारी का उन्मूलन कर किसानों की बदहाली भी दूर हुई है। यही वजह है कि विपक्षी आम लोगों को गुमराह करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, हेमंत पाठक, शैलेश्वर पटेल, संतोष सिंह, इंद्रदेव सिंह, अवधेश सिंह, परमात्मा राय, रामनगीना प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed