{"_id":"6aa1b4185b7050011206d263","slug":"details-sought-of-prisoners-still-in-jail-after-bail-deoria-news-c-208-1-deo1049-191367-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमानत के बाद भी जेल में बंद कैदियों का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमानत के बाद भी जेल में बंद कैदियों का मांगा ब्योरा
Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना-द्वितीय ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर ऐसे बंदियों की स्थिति की जानकारी ली जिनकी जमानत हो चुकी है मगर जमानतदार नहीं मिलने से अब भी जेल में हैं। उन्होंने जेल अधीक्षक से इसका ब्योरा भी मांगा है।
जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हुए निरीक्षण के दौरान सचिव अर्चना-द्वितीय ने जेल की पाकशाला देखी।
उन्होंने बंदियों को निर्धारित मानक के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद कारागार चिकित्सालय पहुंचकर बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के समाधान के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
सचिव ने वृद्ध और गंभीर रूप से बीमार बंदियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। महिला बैरक में निरुद्ध महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा।
उन्होंने कहा कि किसी बंदी या बच्चे को उपचार की जरूरत पड़ने पर समय से चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। जेल की पाकशाला, चिकित्सालय और बंदियों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।