फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Desecrating the statue is an insult to the fighters.

Deoria News: प्रतिमा खंडित करना सेनानियों का अपमान

Mon, 16 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Desecrating the statue is an insult to the fighters.
भाटपार रानी। सांसद रमाशंकर राजभर ने रविवार को बंगरा बाजार से वापस आने के बाद नगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले की मूर्ति खंडित करना स्वतंत्रता सेनानियों और क्षेत्रीय जनता का घोर अपमान है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्रीय जनता की भावनाओं को देखते हुए तत्काल नई मूर्ति स्थापित करने की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इजाजत दे तो वे स्वयं मूर्ति लगवाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि इस मूर्ति का अनावरण सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने स्व. हरि केवल प्रसाद की पहल पर स्वयं बंगरा बाजार आकर किया था। उन्होंने प्रशासन से इस घटना की जांच कर दोषी व्यक्ति और साजिशकर्त्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed