फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deputy Chief Minister claimed to win more than 300 seats in up

यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतकर बनाएंगे भाजपा की सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister claimed to win more than 300 seats in up
यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतकर बनाएंगे भाजपा की सरकार: केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

पथरदेवा/देवरिया। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता ने फिर सपा-बसपा-कांग्रेस की तिकड़ी को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। क्योंकि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ पूरी ईमानदारी से देश और प्रदेश के विकास का काम किया है।
वह रविवार को पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र किशोर शाही की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय किसान समृद्धि मेले एवं प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा, बसपा की सरकार बनती है, गुंडागर्दी एवं भ्रष्टाचार बढ़ता है। लोगों की जमीन, दुकान और मकानों पर कब्जा होता है। भाजपा की सरकार बनने पर सुशासन के साथ प्रदेश का विकास होता है। गांव, गरीब और किसानों की तरक्की होती है। विकास के साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार होता है। जब देश में गरीब का बेटा पीएम बनता है तो गरीबों के घर बनते हैं। हर घर में शौचालय बनता है। गरीबों को गैस के चूल्हे मिलते हैं। गांव-गांव में बिजली लगती है। गरीबों को नि:शुल्क राशन मिलता है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस परिवारवाद करती हैं। भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का तीव्र गति से विकास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्व. रवींद्र किशोर शाही हमारे आदर्श पुरुष थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर भाजपा का कमल पूरे देश में खिल रहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम मौर्य ने लगभग 180 करोड़ 96 लाख की लागत से करीब 350 किमी लंबी कुल 207 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने 35 करोड़ की लागत वाला हेतिमपुर-महुआडीह मार्ग, 58 करोड़ की लागत से बनने वाला देवरिया-बेलडार मार्ग एवं देवरिया पकड़ी मार्ग को जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदली है। आने वाले समय में विकास की गति चलती रहे इसलिए भाजपा की पुन: वापसी जरूरी है। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्व.रवींद्र किशोर शाही गांव के प्रधान से जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष तक की यात्रा तय की थी। उन्होंने मंत्री रहते हुए बिड़ला की बिजली काटकर गांव एवं गरीब को बिजली देने का साहस दिखाया था। स्व. शाही के पदचिह्नों पर चलते हुए मैंने पथरदेवा विधानसभा के साथ साथ प्रदेश और देश में भाजपा के कमल को खिलते रहने का व्रत लिया है। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने फीता काटकर कर मेले का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर किया। मेले में लगे सभी स्टालों का एक-एक कर उन्होंने निरीक्षण किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह एवं संचालन विजय बहादुर दुबे एवं मंजू पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed