फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria's daughters shine at the National Archery Championship.

Deoria News: राष्ट्रीय तीरंदाजी में देवरिया की बेटियों ने दिखाया दम

Wed, 30 Sep 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Deoria's daughters shine at the National Archery Championship.
- पानीपत में 21 से 26 सितंबर तक आयोजित हुई सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- प्रज्ञा ने रजत, अंडर-17 कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण, अर्शदीप भी बनीं चैंपियन
रुद्रपुर। पानीपत में 21 से 26 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कन्हौली स्थित एसबीआईएफ आर्चरी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। देवरिया के तीरंदाजों ने पदकों के साथ कई अहम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-14 रिकर्व वर्ग में प्रज्ञा सिंह ने रैंकिंग राउंड में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने पहले स्कोरिंग राउंड में 340 में से 334 और दूसरे में पूरे 340 अंक अर्जित किए।
अंडर-17 कंपाउंड वर्ग में अनाहिका पटेल, शिखा शर्मा, अदिति पांडेय और अर्पिता सिंह की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 रिकर्व वर्ग में अर्शदीप कौर ने रैंकिंग राउंड में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 6-0 और क्वार्टर फाइनल में 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसी वर्ग में मनमीत ने चौथा स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन एसजीएफआई नेशनल के लिए हुआ है। उन्होंने एक-बटा-आठ फाइनल में 7-3 से जीत दर्ज की। अमृता 18वें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञा ने दोनों स्कोरिंग राउंड में क्रमश: 334 और 340 अंक जुटाए। मनमीत के स्कोर 326 और 316, अर्शदीप के 317 और 328 तथा अमृता के 277 और 302 अंक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed