{"_id":"6a5e794880dc4137ab0a532a","slug":"deoria-youth-killed-in-russian-missile-strike-on-ship-in-crane-deoria-news-c-208-1-deo1030-187293-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर शिप पर रूस के मिसाइल से हमला, देवरिया के युवक अभिषेक की मौत- गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर शिप पर रूस के मिसाइल से हमला, देवरिया के युवक अभिषेक की मौत- गांव में मातम
Tue, 21 Jul 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:08 AM IST
सार
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करमेल निवासी अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल निषाद जून में मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से गोल्डन लियो शिप में नाविक के रूप में तैनात हुए था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को शिप ओडेसा बंदरगाह से सामान लेकर निकला था। इसी दौरान रूसी सेना ने मिसाइल से शिप पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर रविवार शाम मालवाहन शिप गोल्डन लियो पर रूस के मिसाइल हमले में देवरिया के भी एक युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करमेल निवासी अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल निषाद जून में मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से गोल्डन लियो शिप में नाविक के रूप में तैनात हुए था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को शिप ओडेसा बंदरगाह से सामान लेकर निकला था।
विज्ञापन
इसी दौरान रूसी सेना ने मिसाइल से शिप पर हमला कर दिया। इस हमले में शिप पर सवार 18 लोगों में से दस लोगों की मौत हो गई, जिनमें अभिषेक समेत चार भारतीयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार शाम शिपिंग कंपनी के एजेंट ने अभिषेक के परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी कि एक मिसाइल हमले में अभिषेक की मौत हो गई है। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना गांव से फैल गई। देर रात दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।