फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria will be host open balika state hocky champianship

Deoria News: ओपेन स्टेट बालिका हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा देवरिया

Sun, 08 Jan 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
deoria will be host open balika state hocky champianship
ओपेन स्टेट बालिका हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा देवरिया
विज्ञापन

खेल निदेशालय व जिला हॉकी संघ की देखरेख में अगले माह कराने की हो रही तैयारी
18 मंडलों के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम को बुलाने की बन रही योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ओपेन प्रदेश स्तरीय आमंत्रण बालिका हॉकी प्रतियोगिता अगले माह रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने की तैयारी हो रही है। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने जिला हॉकी संघ की मांग पर इसकी मेजबानी जिले को सौंपी है। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमों को बुलाने की योजना बन रही है।
खेल निदेशालय ने इस सत्र में जिले में 13 से 15 जनवरी तक सब जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती के बाद अब ओपेन स्टेट आमंत्रण बालिका हॉकी प्रतियोगिता कराने को भी स्वीकृति प्रदान की है। खेल निदेशक ने इस संबंध में क्रीड़ाधिकारी को जारी पत्र में अवगत कराया है कि महासचिव उत्तर प्रदेश हॉकी संघ चैंपियनशिप के आयोजन की तिथि निर्धारण एवं इसके आयोजन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई संपन्न करा लें।
विज्ञापन

इसके आयोजन पर खेल निदेशालय की ओर से वित्त व लेखाधिकारी मुख्यालय लखनऊ की ओर से कुल सात लाख रुपये क्रीड़ाधिकारी देवरिया को आवंटित गए हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि ओपेन स्टेट आमंत्रण हॉकी चैंपियनशिप देवरिया को आवंटित की गई है। संघ के पदाधिकारियों के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ओपेन स्टेट बालिका हॉकी चैंपियनशिप जिले में कराने की अनुमति खेल निदेशालय की ओर से दी गई है। फरवरी माह में इसे कराने की योजना बन रही है। इसमें विभिन्न मंडलों की टीमों के आने की उम्मीद है। बेहतर खेल आयोजन हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
-मो. अकरम सिद्दीकी, सचिव जिला हॉकी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed