फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

घर में घुस कर युवती से छेड़खानी, केस दर्ज

Fri, 11 Oct 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
deoria
घर में घुस कर युवती से छेड़खानी, गांव में तनाव
विज्ञापन

छेड़खानी का केस दर्ज, पुलिस ने आरोपी को किया गया गिरफ्तार
तनाव को देखते हुए गांव में दो सिपाहियों की लगाई गई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। घर में सो रही एक युवती के साथ युवक ने छेड़खानी कर दिया। दो समुदाय का मामला होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया। हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व एक युवती अपने घर में सो रही थी। आधी रात को गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक घर में दाखिल हो गया और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने की कोशिश की तो उसने मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक के जाने के बाद युवती ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई और तनाव बढ़ गया। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए युवती की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी शमीम अंसारी पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि गांव के माहौल को देखते हुए दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। नजर रखी जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed