फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

दुकान का शटर तोड़ एक लाख की चोरी

Sat, 28 Sep 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
deoria
शटर का ताला तोड़ दुकान से बर्तन चोरी
विज्ञापन

नकहनी चौराहे का मामला, तीन संदिग्धों से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। क्षेत्र के नकहनी चौराहे पर शुक्रवार की रात एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख का सामान उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नगर के ईशरी गुलजार मोहल्ला निवासी प्रमोद यादव का नकहनी चौराहे पर भी मकान है। इसी में वह शामियाना की दुकान चलाते हैं। शादी समारोह में किराए पर देने वाला बर्तन भी रखते हैं। शुक्रवार शाम वह दुकान जल्दी बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें खुली होने की सूचना दी। मौके पर प्रमोद पहुंचे तो बर्तन व अन्य सामान गायब देख अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। छानबीन के दौरान नगर के एक कबाड़ कारोबारी की दुकान का ठेला भी गायब मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर इसी ठेले से बर्तन ले गए होंगे। फिलहाल पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। प्रमोद के मुताबिक करीब एक लाख रुपये मूल्य के बर्तन चोरी हुए हैं। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed