फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

महिला का शोषण होने पर संगठित होकर आवाज उठाएं

Thu, 12 Sep 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
deoria
अपराजिता अभियान के पुलिस पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : SALEMPUR
महिला उत्पीड़न के खिलाफ मुखर होकर उठाएं आवाज
विज्ञापन

भटनी के केके पब्लिक एकेडमी में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के अपराजिता अभियान के तहत गुरुवार को केके पब्लिक एकेडमी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी विषम परिस्थिति में उसका उपयोग करने का आह्वान किया। नारी सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए संकल्प पत्र भरवाया गया।

कार्यक्रम में एसओ अश्वनी राय ने कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए सरकार अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। जागरूक होकर इसका उपयोग करें। महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, महिला हेल्पलाइन 1090, 181 के बारे में जानकारी दी गई। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज करा सकती है। अगर कहीं पड़ोस या रिश्तेदारी में भी किसी महिला का शोषण हो रहा है तो उसकी मदद के लिए भी तत्काल इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दें। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर अनचाही कॉल, व्हाट्सएप आदि पर की जा रही अभद्रता की शिकायत पुलिस से कर सकती है। बैंक से संबंधित अपने कोई भी पिन कोड, अकाउंट नंबर किसी को नहीं बताने चाहिए। प्रबंधक बीके श्रीवास्तव ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षा अवश्य ग्रहण करनी चाहिए। प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने कहा कि छात्राओं को अपने लक्ष्य तय कर पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान रानी सिंह ने कहा किसी भी प्रकार का शोषण अब बर्दाश्त नहीं होगा। शिविर में मिली जानकारियों से अपने गांव की महिलाओं को न सिर्फ जागरूक करूंगी, बल्कि इसके उपयोग के लिए प्रेरित करुंगी। आंचल तिवारी ने कहा महिला सुरक्षा के कई प्रावधानों के बारे में हमें जानकारी ही नहीं थे। हेल्पलाइन का इस्तेमाल कई तरह से उपयोगी साबित होगा। जागरूक होकर हम इसकी पहल करेंगे। अंकिता दीक्षित ने कहा कई बार अपनी गलतियों से ही उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। चुप न रहकर अब मुश्किलों का डटकर सामना करेंगे, जिससे अराजक तत्वों को सबक सिखाया जा सके। पूजा यादव ने कहा सोशल साइट्स पर कैसे काम करना है। इसके प्रति अपने सहयोगियों को जागरूक करूंगी। परिवार के सदस्यों से हर बात शेयर कर अपराध रोकने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed