{"_id":"5f5faae98ebc3e6de0002850","slug":"deoria-police-property-shirt-deoria-news-gkp365555713","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ और बड़े लोगों की संपत्ति हो सकती है कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ और बड़े लोगों की संपत्ति हो सकती है कुर्क
विज्ञापन

देवरिया। जिले के टॉप टेन बदमाश तारबाबू यादव और उसके चचेरे भाई की संपत्ति कुर्क करने के बाद जिला प्रशासन की नजर कुछ और बड़े लोगों की संपत्ति पर है। सपा से जुड़े एक जनप्रतिनिधि, शराब के एक कारोबारी और एक सफेदपोश भाजपा नेता की संपत्ति पर भी पुलिस की नजर है। जिला प्रशासन के साथ पुलिस जल्द ही संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई कर सकती है।
बनकटा थानाक्षेत्र के रुस्तम बहियारी गांव निवासी तारबाबू यादव शराब और गौ तस्कर है। उसने कुछ साल पहले भाटपाररानी के एसओ रहे गजेंद्र राय पर फायर भी झोंक दिया था। संयोग ही रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस का शिकंजा कसने पर तारबाबू यादव कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पिछले दिनों भाटपाररानी तहसील प्रशासन और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने उसकी साढ़े पांच करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क किया। उसके चचेरे भाई की सलेमपुर में स्थित संपत्ति, दो ट्रक और बाइक कुर्क कर लिया गया। अब पुलिस कुछ अन्य बदमाशों और सफेदपोशों पर नजर रख रही है।
गलत धंधे से इन लोगों ने करोड़ों की सपत्ति तैयार किया है। इसमें एक जनप्रतिनिधि का नाम भी आ रहा है। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बिहार में राशन और शराब की तस्करी में जेल की हवा खा चुके है। इस मामले में पुलिस महकमा मंथन कर पूरी जानकारी जुटा रहा है। शहर से सटे एक गांव में रहने वाले जनप्रतिनिधि के संपत्ति के बारे में जानने के लिए पुलिस पहुंची थी। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस कुछ बदमाशों की संपत्ति कुर्क कर सकती है। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि कुछ बदमाशों और गलत ढंग से धन अर्जित करने वालों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
बदमाश तारबाबू और विकास की बदलेगी जेल
जिला जेल में बंद टॉप टेन बदमाश तारबाबू यादव और विकास यादव की जेल बदलेगी। जेल प्रशासन ने इसके लिए शासन से पत्राचार किया है। इन दोनों की गिनती जिले के बड़े बदमाशों में होती है। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू कांड के बाद डीजीपी के आदेश पर हर जिले में थाना और जिला स्तर पर टॉप टेन बदमाशों की सूची बनाई गई। जिले की टॉप टेन सूची में बनकटा के रुस्तम बहियारी गांव निवासी बदमाश तारबाबू यादव और सदर कोतवाली के सकरापार के रहने वाले विकास यादव का नाम शामिल किया गया। विकास यादव को तो एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन तारबाबू यादव कोर्ट में हाजिर हो गया था। इन दोनों बदमाशों की जेल बदलने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जेल कांड के बाद भी इन दोनों बदमाशों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया था। इस बाबत जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि कुछ बदमाशों की जेल बदलने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।