{"_id":"692340a0ab501de35506878c","slug":"deoria-police-issued-e-challans-for-167-vehicles-deoria-news-c-208-1-deo1011-168634-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया पुलिस ने 167 वाहनों का किया ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया पुलिस ने 167 वाहनों का किया ई-चालान
Sun, 23 Nov 2025 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। यातायात माह नवंबर-2025 के तहत देवरिया यातायात पुलिस ने जिले में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह की अगुवाई में रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। पूरे अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 167 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट चलने वालों, गलत नंबर प्लेट लगाने वालों, तीन सवारी चलाने वालों और स्टंट करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। वहीं गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ी कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
गोरखपुर रोड स्थित औरा-चौरी के पास स्पीडोमीटर की मदद से तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा रेलवे माल गोदाम पर ट्रक चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक भी किया गया।