फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria police injured absconding accused Taliban in an encounter, he was wanted in murder case

देवरिया धनंजय हत्याकांड : दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा था तालिबान, मुठभेड़- पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 12:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 12:47 PM IST
सार

जानकारी पर पहुंचे एसपी विक्रांत वीर,एएसपी अरविंद कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंच जानकारी ली। गौरतलब है की फतेहपुर के धनंजय पाल 27 जून की रात अपने विद्यालय के बरामदे में सोए थे। रात में ही उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Deoria police injured absconding accused Taliban in an encounter, he was wanted in murder case
मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल बदमाश - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में  स्कूल संचालक धनंजय पाल हत्याकांड में शामिल भाड़े के बदमाश कमरूदीन उर्फ तालिबान को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयोग किया गया हथियार बरामद करने के लिए गांव लेकर जा रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच पुलिस टीम पर उसने हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की है। इस दौरान  उसके पैर में गोली लगी है। घायलावस्था में मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर पहुंचे एसपी विक्रांत वीर,एएसपी अरविंद कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंच जानकारी ली

विज्ञापन

गौरतलब है की फतेहपुर के धनंजय पाल 27 जून की रात अपने विद्यालय के बरामदे में सोए थे। रात में ही उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या कांड का पुलिस ने दो दिन पहले पर्दाफास कर दिया था। मृतक के सौतेले बेटे ने संपत्ति विवाद में 50 हजार रुपये भाड़े के बदमाश कमरूदीन उर्फ तालिबान निवासी पटखौली थाना सुरौली से कराई थी।

घटना के बाद से ही यह फरार चल रहा था। रविवार की देर रात पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयोग किया गया धारदार हथियार बरामद के लिए गांव लेकर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक दरोगा की पिस्टल छीन पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। टीम ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की।इससे उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed