{"_id":"692dd91032682b38d70c305f","slug":"deoria-norths-electricity-was-cut-off-for-16-hours-due-to-a-fault-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169163-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फाल्ट से 16 घंटे गुल रही देवरिया उत्तरी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फाल्ट से 16 घंटे गुल रही देवरिया उत्तरी की बिजली
Mon, 01 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मेन लाइन में आई खराबी से देवरिया उत्तरी की बिजली गुल हो गई। 16 घंटे दो उपकेंद्रों की बिजली गायब रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सप्ताह के हर दूसरे या तीसरे दिन फाल्ट से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं।
जिले के पांडेय चक और देसही देवरिया उपकेंद्र से जुड़े 25 हजार उपभोक्ताओं का गर्मी में पसीना निकालने के बाद ठंडी में भी बिजली विभाग रुला रहा है। कसया ट्रांसमिशन से देसही देवरिया और पांडेय चक उपकेंद्र को मिल रही बिजली का खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। बुधवार को ट्रांसमिशन में आई खराबी के चलते देर शाम को 12 घंटे आपूर्ति बंद रहने के बाद दोनों उपकेंद्रों से बिजली बहाल की गई।
इसी तरह बृहस्पतिवार को भी सुबह शेड्यूल के अनुसार बिजली कट गई लेकिन दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। छह घंटे तक बाट जोहने के बाद दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। रविवार रात करीब 8:30 बजे आपूर्ति बंद हो गई। सोमवार की दोपहर 16 घंटे बिजली गुल रहने के बाद बहाल की गई। ठंड के मौसम में भी बदतर विद्युत आपूर्ति से लोगों की दिनचर्या बदलकर रह गई है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने शासन के निर्धारित मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति की मांग की है।