फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Young man who went to Pune with friend to earn money goes missing

Deoria News: दोस्त संग पुणे कमाने निकला युवक लापता

Tue, 03 Sep 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Sep 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Young man who went to Pune with friend to earn money goes missing
तरकुलवा। दोस्त के साथ 15 दिन पहले घर से पुणे कमाने निकला एक किशोर रहस्यमय ढंग से रास्ते में से लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश में जुटी हुई गई है। इसी बीच सीडीआर में उसका आखिरी लोकेशन मध्यप्रदेश के विदिशा में मिला है। उधर, पुलिस किशोर के साथ गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी नागेंद्र कुशवाहा स्थानीय नगर पंचायत के तरकुलवा कस्बे में मकान बनाकर रहते हैं। उनका बेटा सुशील 15 अगस्त को अपने दोस्त पोखन टोला निवासी एक युवक के साथ कमाने के लिए पुणे जा रहा था। लेकिन, वह रास्ते से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजन तरकुलवा थाने में तहरीर दी। इस बीच कुछ दिन बाद उसके साथ गया युवक घर आ गया। बताते हैं कि पुलिस किशोर के साथ गए किशोर को बुलाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, लापता हुए किशोर का लास्ट लोकेशन पुलिस ने सीडीआर के माध्यम से निकाला तो मध्य प्रदेश के विदिशा स्टेशन के आसपास का मिलीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है लापता किशोर का लास्ट लोकेशन विदिशा में बता रहा है पुलिस बहुत जल्द वहां पहुंचकर मामले का पर्दाफाश कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed