फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Village heads locked the development block office, seven hours of work affected

Deoria News: ग्राम प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय पर जड़ा ताला, सात घंटे काम हुआ प्रभावित

Tue, 03 Sep 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Village heads locked the development block office, seven hours of work affected
देवरिया/बैतालपुर। सोमवार को मनरेगा का भुगतान नहीं होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन कर बैतालपुर विकासखंड कार्यालय के गेट पर सुबह 10 बजे ताला लगा दिया। बाहर खड़े अधिकारियों संग शाम 4 बजे पहुंचे रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद के काफी मान-मन्नौवल व जल्द भुगतान के आश्वासन बाद सीडीओ को संबोधित ज्ञापन डीसी मनरेगा को सौंपकर करीब पांच बजे ताला खोला। इस कारण करीब सात घंटे तक काम प्रभावित रहा। वहीं प्रधानों की मांग पर ब्लॉक कार्यालय पर मनरेगा के तहत कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने का आश्वासन डीसी मनरेगा ने दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रधानों ने कहा कि जिले के 16 ब्लॉकों में से 15 ब्लॉकों का भुगतान मानक से अधिक कर दिया गया, लेकिन बैतालपुर ब्लॉक को लगभग 1.34 करोड़ रुपये में मात्र 15 लाख रुपये का भुगतान कर छोड़ दिया गया है। जब तक मनरेगा का भुगतान नहीं होगा तब तक ब्लॉक के कार्यालय के गेट पर ताला बंदी होती रहेगा। अगर जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन कर रहे राधेश्याम राय और अशोक मल्ल ने कहा कि जिले में मनरेगा के पक्का मटेरियल का भुगतान दो चार ब्लॉकों में मानक से अधिक भुगतान कर दिया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कर मानक के विपरीत भुगतान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एक बार फिर प्रधान संगठन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर दयानंद गिरी, मनोज यादव, हरिलाल यादव, गदाधर मणि, रामछबीला, विजय सिंह, वशिष्ठ चौहान, उर्मिला देवी, साहब प्रसाद, आशा देवी, श्रीकृष्ण यादव, प्रमीला देवी, उमेश कुमार, पुष्पा देवी, जयप्रकाश सिंह, समरजीत यादव, विपिन सिंह, फुलपति देवी, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed