{"_id":"6a8b416f5aa31a11bb06f75a","slug":"deoria-news-video-of-school-recorded-on-a-holiday-fir-registered-deoria-news-c-208-1-deo1030-189921-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवकाश के दिन स्कूल का बनाया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवकाश के दिन स्कूल का बनाया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 24 Aug 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। 16 अगस्त रविवार को परिषदीय विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गौरी बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर बीईओ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 16 अगस्त रविवार को जब विद्यालय बंद था, तब बिना किसी के अनुमति के विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर अनाधिकृत रूप से रजत सिंह ने विद्यालय में प्रवेश किया। विद्यालय में निष्प्रयोज्य भवन की नीलामी के बाद ध्वस्तीकरण कराया गया था, जिसके मलबे का कुछ हिस्सा परिसर के कोने में रखा गया था। उसको हटाने का कार्य चल रहा था।
बीईओ का आरोप है कि रजत सिंह ने विभाग की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।