{"_id":"66e2134ea8f1dd95c9007174","slug":"deoria-news-various-teams-showed-their-strength-in-volleyball-team-selected-for-division-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-135009-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वॉलीबॉल में विभिन्न टीमों ने दिखाया दमखम, मंडल के लिए चुनी गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वॉलीबॉल में विभिन्न टीमों ने दिखाया दमखम, मंडल के लिए चुनी गई टीम
Thu, 12 Sep 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। माध्यमिक स्कूली जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बाबा राघव का इंटर कॉलेज देव में हुआ। इसमें सभी पांचों तहसील की टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों के बीच आपसी मैच के बाद मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया गया।
कॉलेज के खेल मैदान पर 14 वर्षीय बालक वर्ग का फाइनल बेसिक और रुद्रपुर तहसील के मध्य खेला गया। बेसिक की टीम 2-0 से विजयी रही। 17 वर्षीय बालक वर्ग का फाइनल देवरिया सदर एवं बरहज के मध्य हुआ, बरहज ने 2-0 से जीत हासिल की। 19 वर्षीय बालक का फाइनल भाटपाररानी और सलेमपुर तहसील के बीच खेला गया, भाटपाररानी की टीम 3-0 से विजेता बनी। 14 वर्षीय बालिका का फाइनल रुद्रपुर और भाटपाररानी तहसील के बीच खेला गया जिसमें रुद्रपुर ने 2-0 से मैच जीत लिया।
17 वर्षीय बालिका का फाइनल देवरिया और रुद्रपुर के बीच खेला गया, इसमें देवरिया सदर की टीम 2-0 से विजयी रही। इसके पूर्व खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ रोहित प्रसाद नंदन, क्रीड़ा सचिव संजय शाही, प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल के निर्णायक अनिमेष, शिव नारायण सिंह, शैलेंद्र कुमार सैनी, संजय कुमार सिंह, राजेश राय, विनोद यादव, सत्येंद्र सिंह, संजय सिंह, रमाकांत निषाद, संदीप गौड़, लालू यादव, गोलू, क्रीड़ा प्रभारी प्रवीण सिंह रहे।