{"_id":"66e213e2cedc60924d0d6195","slug":"deoria-news-showed-strength-in-district-taekwondo-players-won-41-gold-37-silver-and-30-bronze-medals-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-135019-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जनपदीय ताइक्वांडो में दिखाया दमखम, खिलाड़ियों ने जीते 41 स्वर्ण, 37 रजत और 30 कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जनपदीय ताइक्वांडो में दिखाया दमखम, खिलाड़ियों ने जीते 41 स्वर्ण, 37 रजत और 30 कांस्य पदक
Thu, 12 Sep 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। कलिंद इंटर कॉलेज खरजरवा में बुधवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न तहसीलों की टीमों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने कुल 41 स्वर्ण, 37 रजत एवं 30 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन मंडल के लिए किया गया।
मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डाॅ. मिथिलेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह, क्रीडा सचिव संजय शाही ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न तहसीलों से आए खिलाड़ियों ने अपने- अपने आयु व भार वर्ग में प्रतिभाग कर कुल 41 स्वर्ण, 37 रजत, 30 कांस्य पदक प्राप्त किए। स्वर्ण जीतने वालों में हिमांशु, तनय ,शुभम, विवेक, अंकित, अतुल, निखिल, शिवा, अनुज, किशन, अनिल, सत्यम, अभिषेक, आर्यन, आदर्श, समीर, विशाल, श्रेयस, ऋतिक, करन, युवराज, अदिति, समृद्धि, अर्चना, अमृता, आयुषी, तुषिका, तन्नु, ज्योति, सांभवी, सिद्धि, परिधि, श्रृष्टि, ऋद्धि, श्रेया, साक्षी, संजना व अन्नू शामिल रहीं।
प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य वकील सिंह ने बताया कि प्रथम स्थान पर रहे खिलाड़ी गोरखपुर में 19 सितंबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान प्रभात रंजन मणि, स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह, रामसुमेर पांडेय, संदीप मल्ल, अभिमन्यु सिंह,दिलीप यादव, श्रीनिवास सिंह, आदर्श सिं , रेफरी आशीष सिन्हा, अभिषेक कुमार, प्रियंका कुमारी, शमशाद आलम आदि मौजूद रहे।