{"_id":"658726606fbdecd36b0b0b29","slug":"deoria-news-serious-patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-are-being-examined-deoria-news-c-208-1-deo1003-15732-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्दी, जुकाम, बुखार के गंभीर मरीजों की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्दी, जुकाम, बुखार के गंभीर मरीजों की हो रही जांच
Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। शासन के निर्देश के बाद कोविड के नए वैरिएंट के प्रति सतर्कता के क्रम में स्वास्थ्य विभाग सर्दी, जुकाम, बुखार के गंभीर मरीजों की जांच कर रहा है। लेकिन अभी एंटीजन जांच से ही काम चलाया जा रहा है। आरटीपीसीआर जांच नहीं शुरु हो सकी है।
कई प्रदेशों में कोविड के नए वैरिएंट से पीड़ित मरीजों के मिलने के बाद शासन की ओर से अस्पताल में आने वाले सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार, सांस आदि के मरीजों को लेकर विशेष नजर रखने को कहा गया है। गंभीर मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्देश है। वहीं विदेश तथा दूसरे प्रांतों से आने वालों पर नजर रखने के लिए 2630 आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वह घर-घर जाकर निगरानी कर रही हैं। डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।
उधर, जांच के लिए अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन जांच की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में जरूरत पड़ने पर सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की एंटीजन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के समय यहां आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब स्थापित किया गया है, जहां चौबीस घंटे जांच की सुविधा थी, लेकिन संक्रमण समाप्त होने पर उसे बंद कर दिया गया था।
चार दिन में 92 मरीजों की हुई जांच
मेडिकल कॉलेज में बीते चार दिनों में एंटीजन किट के जरिए 94 मरीजों की जांच हुई है। 29 दिसंबर को 24, 20 दिसंबर को 16, 21 को 22 तथा 22 दिसंबर को 32 लोगों की जांच की गई।
कोविड को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल आने वालों को जागरूक करने तथा सावधानी बरतने की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। आरटीपीसीआर जांच शुरु करने के लिए प्रक्रिया की जा रही है।
डॉ. संजय गुप्ता ,
एसीएमओ व जिला सर्विलांस अधिकारी
मेडिकल कॉलेज में कोविड को लेकर बेड तैयार किए गए हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर एंटीजन जांच कराई जा रही है।
-डॉ. एचके मिश्रा,
सीएमएस