{"_id":"66d10dae476529270f04d1b5","slug":"deoria-news-seats-in-trains-are-full-during-festivals-resorting-to-private-buses-will-be-expensive-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-133954-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहार पर ट्रेनों में सीटें फुल, महंगा पड़ेगा निजी बसों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहार पर ट्रेनों में सीटें फुल, महंगा पड़ेगा निजी बसों का सहारा
Fri, 30 Aug 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। दशहरा, दीपावली पर्व पर दिल्ली, जयपुर, मुंबई, बंगलुरू सहित देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग अभी से घर आने की योजना बना रहे हैं। टिकट बुक करने पर ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो चुकी हैं। पूर्वाचल आने वाली संपर्क क्रांति, वैशाली, डिब्रूगढ़, राजधानी, हावड़ा, सत्याग्रह, गोरखधाम समेत कई नियमित ट्रेन में वेटिंग टिकट मिल रहा है। ऐसे में निजी बसों का सहारा यात्रियों के लिए महंगा पड़ेगा। ट्रैवल एजेंसियों की ओर से जो लग्जरी बसें चलाई जा रही हैं, उनका किराया भी हर दिन अलग होता है।
पर्व पर घर वापसी करने वाले अभी से अपनी यात्रा को सहूलियत से पूरी करने के लिए योजना बना रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अमृतसर आदि जगहों से आने वाले अभी से अपनी तैयारियों में लग गए हैं। हालांकि अभी से टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो गई हैं। आलम यह है कि दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की स्लीपर में 127 वेटिंग है तो गोरखधाम एक्सप्रेस में वेटिंग 100 है। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रा के वैकल्पिक साधनाें में भी अपनी सहूलियत ढूंढ रहे हैं।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संदीप भटनागर ने बृहस्पतिवार को बताया कि बाहर से आने वाली ट्रेनों में अभी तो कम भीड़ है, लेकिन आगामी पर्व को ध्यान में रखकर लोग अभी से टिकट बुकिंग कराने में लग गए हैं। कई ट्रेनों में अभी से सीटें कम हो गई हैं। यात्रा को सुलभ बनाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बन रही है। जल्द ही इनकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
शेयर मार्केट की तरह लग्जरी बसों का बढ़ता-घटता है किराया
कसया रोड पर शहर से दो किमी आगे रघवापुर के पास एक ट्रैवल एजेंसी की ओर से पांच लग्जरी बसों का संचालन किया जाता है। इसमें चार दिल्ली तो एक जयपुर को हर दिन जाती है। जयपुर के लिए दोपहर एक बजे से तो दिल्ली के लिए चार बसें शाम चार से छह बजे के बीच चलती हैं। इसमें टिकट भी ऑनलाइन ही बुक होता है। खास बात यह है कि शेयर मार्केट की तरह हर दिन इन बसों का किराया उस दिन के महत्व के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। साथ ही संभावित पर्व व भीड़ वाले दिनों में तो यह आम दिनों से दो से तीन गुना तक चला जाता है।
कोट
लग्जरी बस से दिल्ली तक का किराया बृहस्पतिवार को सीट चेयर का 1000 रुपये व स्लीपर का 1300 रुपये रहा। जयपुर का किराया सीटिंग चेयर का 1099 व स्लीपर लोवर 1699 रुपये और ऊपर की सीट का 1599 रुपये रहा। लगन के मौसम में या पर्व नजदीक आने पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, ऐसे में किराया भी अधिक हो जाता है। यात्रा के लिए एक दिन पहले ही टिकट की बुकिंग होती है। एक माह या एक सप्ताह पहले टिकट बुकिंग का कोई नियम नहीं है।
-नीतिन गुप्ता, ट्रैवल एजेंसी के संचालक
कोट
लग्जरी बसों के संचालक अवसर देखकर खासकर त्योहारों के मौके पर या जब परीक्षार्थियों के एक्जाम खत्म होने के बाद किराए में मनमानी बढ़ोत्तरी कर देते हैं। ट्रेनाें में अभी से वेटिंग टिकट मिल रही है। बिटिया ग्रेटर नोएडा से एलएलएम कर रही है। पर्व के दौरान उसे लाने जाना है। निजी बस वाले भीड़ जब देखते हैं तो अचानक इनका किराया दो से तीन गुना तक हो जाता है। यह हम जैसे यात्रियों के जेब पर भारी पड़ता है।
-हिमांशु सिंह, यात्री