फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Sadar MLA met closed sugar mill workers and years of pain spilled out

Deoria News: बंद पड़ी चीनी मिल श्रमिकों से मिले सदर विधायक तो छलक पड़ा वर्षों का दर्द

Mon, 02 Sep 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Sadar MLA met closed sugar mill workers and years of pain spilled out
गौरी बाजार। डेढ़ दशक से बंद पड़ी वीरान चीनी मिल के परिसर में रविवार को एकत्रित श्रमिकों एवं किसानों के बीच जब सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी पहुंचे तो उनका दर्द छलक पड़ा। श्रमिकों ने बकाया भुगतान के लिए विधायक से पहल करने की मांग की। विधायक ने उनकी बात गंभीरता से सुनी एवं हर संभव मदद करने का जब आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गौरी बाजार चीनी मिल के अतीत पर नजर डालें तो जब इस क्षेत्र के गन्ने की मिठास की खुशबू अंग्रेजों को लगी तो उन्होंने वर्ष 1914 में इस क्षेत्र में चीनी मिल की स्थापना की। इस क्षेत्र के लोगों को जहां रोजी-रोजगार मिला तो वहीं किसान खुशहाल हो गए। इसी बीच सन 1998 में चीनी मिल बंद हो गई। तत्कालीन सांसद ले. जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी के प्रयास से मिल दो महीने और चलकर हमेशा के लिए बंद हो गई। सरकार बदल गई, जनप्रतिनिधि भी बदल गए, लेकिन नहीं बदल पाई चीनी मिल की तस्वीर। वर्ष 2011 में बीसीसीआई ने चीनी मिल की देश की राजधानी नई दिल्ली में नीलामी की। इसमें राजेंद्र इस्पात कोलकाता द्वारा मिल इस शर्त के साथ खरीदी गई कि किसानों एवं श्रमिकों का समस्त बकाया भुगतान करके वे यहां उद्योग चलाएंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र इस्पात द्वारा श्रमिकों का भुगतान न कर चीनी मिल के जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इस बाबत विभिन्न न्यायालय में मुकदमा दायर किया चीनी मिल परिसर से उन्हें हटा दिया। तब से लेकर आज तक चीनी मिल श्रमिक एवं कुछ किसान प्रत्येक रविवार को चीनी मिल परिसर में आकर बैठक करते हैं, और घर चले जाते हैं। रविवार को जब सदर विधायक उनके बीच पहुंचे तो उनका दर्द छलक पड़ा। साथ ही उनके बीच कुछ उम्मीद की किरण फिर से जग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा तथा यह मांग किया कि समस्त बकाया भुगतान कर चीनी मिल की जमीन को सरकार अधिग्रहित करते हुए इस पर उद्योग लगाए। जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सके। इस बाबत विधायक ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed