फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: One party assaulted the other party and accused her of molesting the student.

Deoria News: एक ने मारपीट तो दूसरे पक्ष ने छात्रा से छेड़खानी का लगाया आरोप

Thu, 05 Sep 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: One party assaulted the other party and accused her of molesting the student.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर आए एक युवक की पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। पड़ोसियों का आरोप है कि युवक घास काटने गई नौवीं की छात्रा से छेड़खानी करने और उसे भगाने की फिराक में लगा था। इसी दौरान छात्रा का भाई मौके पर पहुंच गया। युवक छात्रा के भाई से उलझ गया और मारपीट हो गई। युवक पक्ष मारपीट तो छात्रा पक्ष छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दिए है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के सिवान जिला अंतर्गत दरौली के एक गांव के युवक की बहन की शादी खुखुंदू के एक गांव में हुई है। युवक मंगलवार को बहन के घर आया था। बताया जा रहा है कि युवक बहन के पड़ोसी के घर की एक नौवीं कक्षा की छात्रा से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। हालांकि छात्रा इधर काफी लंबे समय से उससे बात करना बंद कर दी थी। फिर युवक उसकी तलाश में यहां आ पहुंचा। लेकिन जब किशोरी कहीं दिखाई नहीं पड़ी तो वह शाम को घर जाने के लिए निकला। इसी बीच रास्ते में छात्रा घास काटते समय गांव के बाहर उसे दिखाई पड़ी। युवक उसके पास जा पहुंचा और अकेला देख छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उसे अपने साथ भगाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच किशोरी का भाई भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवक भाई से भी उलझ गया। जिसपर मारपीट हो गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि पूर्व में किशोरी से बातचीत करने की जानकारी होने पर भाई ने खुन्नस में युवक को मारा-पीटा है। छेड़खानी का आरोप बेबुनियाद है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed