फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Nearly Rs 2.5 crore will be lapsed after two days

Deoria News: दो दिन बाद करीब ढाई करोड़ रुपये हो जाएंगे लैप्स

Thu, 29 Aug 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Nearly Rs 2.5 crore will be lapsed after two days
तरकुलवा। अधिकारियों की उदासीनता और आपसी खींचतान विकास खंड क्षेत्र के गांवों के विकास को पलीता लगा दिया है। राज्य वित्त एवं 13वें वित्त का लगभग ढ़ाई करोड़ रुपया सिर्फ एक हस्ताक्षर के लिए खाते में पड़ा है, गांवों को स्थानांतरित नहीं हो सका है। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। यही खींचतान चलती रही तो ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आया करीब ढाई करोड़ रुपया लैप्स हो जाएगा।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र की 52 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का करीब ढाई करोड़ रुपया डोंगल के पेंच से फंसा है। दिक्कत ब्लॉक कार्यालय के एकाउंटेंट के स्थानांतरण से उत्पन्न हुई है। दरअसल, विकास खंड कार्यालय पर कार्यरत एकाउंटेंट योगेश गुप्ता का स्थानांतरण करीब बीस रोज पहले ब्लॉक कार्यालय भलुअनी के लिए हो गया। वे यहां से बिना रिलीविंग लिए वहां जाकर ज्वाइन कर लिए। इस बीच उन्हीं के डोंगल से यहां का काम चलता रहा। इधर, उनकी जगह पथरदेवा ब्लॉक पर कार्यरत एकाउंटेंट जितेंद्र कुमार की तैनाती तरकुलवा में हो गई। लेकिन, वे यहां ज्वाइन नहीं किए। इस बीच उच्चाधिकारियों की फटकार पर पूर्व में तैनात एकाउंटेंट योगेश गुप्ता ने चार-पांच रोज पहले अपना डोंगल ले लिया। इसके बाद से ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि का स्थानांतरण ठप है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में प्रधानों ने विकास कराए हैं। बिल, बाउचर भी उनके पास हैं लेकिन, उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इधर, वित्तीय वर्ष में महज दो दिन बच गए हैं। यदि इन दो दिनों में ग्राम पंचायतों के खाते में धनराशि का स्थानांतरण नहीं हुआ तो विकास कार्य के लिए आया ढाई करोड़ रुपया लैप्स हो जाएगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सीडीओ के हस्तक्षेप के बाद नए एकाउंटेंट ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका डोंगल एक्टिवेट कर ग्राम पंचायतों के खाते में अविलंब धनराशि स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed