{"_id":"66d6111a133a1c80af0d6004","slug":"deoria-news-identify-more-cases-and-resolve-them-district-judge-deoria-news-c-208-1-deo1004-134263-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक मामलों को चिह्नित कर करें निस्तारित : जनपद न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक मामलों को चिह्नित कर करें निस्तारित : जनपद न्यायाधीश
Tue, 03 Sep 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए समस्त विभागों के साथ दीवानी न्यायालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में प्री-ट्रायल बैठक की गयी। देवेन्द्र सिंह ने समस्त विभागों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों का चिह्नांकन कर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने निर्देशित किया कि समस्त विभाग चिह्नित किए हुए मामलों को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावें। सचिव ने समस्त उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया कि वे लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करें तथा जन जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करें।
सचिव ने समस्त विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप जनपद के विभिन्न स्थानों पर बैनर, होर्डिंग, पम्पलेट एवं हैण्डबिल के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक करें, जिससे लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर दिन शनिवार को आयोजित किया जाना है। जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु अपराधिक मामलें तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं। बैठक में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्रीमती छाया नैन, बीएसएनएल, वाट माप, वाणिज्य कर, सेवायोजन, जिला परिवीक्षा अधिकारी, आबकारी, कृषि, परिवहन, नगरपालिका तथा अन्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।