फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Four firms of Bihar-Jharkhand bought and sold 450 tons of coal using the GST number of Tarkulwa firm.

Deoria News: तरकुलवा की फर्म के जीएसटी नंबर से बिहार-झारखंड के चार फर्मों ने की 450 टन कोयले की खरीद-बिक्री

Mon, 02 Sep 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Four firms of Bihar-Jharkhand bought and sold 450 tons of coal using the GST number of Tarkulwa firm.
तरकुलवा। थाना क्षेत्र की एक फर्म के जीएसटी नंबर से बिहार और झारखंड की चार फर्मों से की गई कोयले की खरीद-बिक्री का खेल उजागर हुआ है। शातिरों ने फर्म के जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर 15 ट्रकों से 450 टन कोयले की बिक्री की है। जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इस लिहाज से फर्म के प्रोपराइटर को 2.25 लाख की जीएसटी चुकानी पड़ सकती है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस चार फर्मों और उनके मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित फर्म संचालिका मीना राव पत्नी ओमप्रकाश राव ने इसकी एसपी से शिकायत की। इसके पहले वह थाने में भी तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार कर चुकी हैं। आखिर में उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कहा है कि प्रकाश ब्रिक इंडस्ट्रीज सोनहुला रामनगर के नाम से उनका फर्म चलता है, जिसका जीएसटी नंबर- 09AGRPR2691BTZO है। यह फर्म ईंट भट्ठे के जरिए ईंट का निर्माण कराकर बिक्री का कार्य करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके फर्म के जीएसटी नंबर का गलत इस्तेमाल कर बिहार और झारखंड के फर्म-1 गणपति इंटरप्राइजेज-ग्रेड ट्रंक रोड बजाज धनुआ निरसा धनबाद, झारखंड जीएसटी नंबर 20KILPK4722GIZC, संचालक अरुण कुमार, फर्म-2 शबनम इंटरप्राइजेज रोड नंबर 12 गैसवानी सेंटर ईक्टानगर रांची, झारखंड जीएसटी नंबर 201SLPK 7639LIZ5, संचालक शबनम खातून, फर्म-3 मां इंटरप्राइजेज नावेद रोड कुमार डूडी रेलवे स्टेशन चिरकुंडा धनबाद, झारखंड जीएसटी नंबर 20HLTPK3798GIZJ, संचालक पारस कुमार और फर्म-4 अविनाश इंटरप्राइजेज- आर्य समाज रोड पटना, बिहार जीएसटी नंबर 10BBYPK9742HIZ8, संचालक अविनाश कुमार ने उनके फर्म प्रकाश ब्रिक इंडस्ट्रीज के जीएसटी नंबर का गलत उपयोग करके 15 ट्रक पर लगभग 450 टन कोयला कई जगहों पर भेजा है। जिसका 5 प्रतिशत टैक्स उनको भरना पड़ेगा। जबकि उनके द्वारा उक्त फर्मों से कोई लेन-देन या कोयले की खरीदारी से संबंधित कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि उनके पति ने 28 अगस्त को अपने मोबाइल से जब एक फर्म के प्रोपराइटर अविनाश सिंह के मोबाइल पर बात की तो उसने कहा कि हम मैनेज कर लेंगे, आपका जो टैक्स लगेगा, वह हम भर देंगे। बताते हैं कि जिले के कई ईंट भट्ठों के जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर टैक्स चोरी का यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने कहा कि मामले में बिहार व झारखंड के कुछ फर्म मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed