फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Father threw him from second floor...'Luck' saved Lucky's life

Deoria News: पिता ने दूसरी मंजिल से फेंका... ''''''''लक'''''''' ने बचा ली लकी की जान

Mon, 09 Sep 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Father threw him from second floor...'Luck' saved Lucky's life
देवरिया मेडिकल कॉलेज में पिता ने अपने बच्चे को दुसरी मंजिल से फेका निचे , अपनी मा की गोंद में म
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रविवार की भोर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिता ने अपने पांच वर्षीय बेटे के पैर पकड़कर उसे दूसरी मंजिल से उलटा लटका दिया। बच्चे के रोने-चिल्लाने पर भीड़ जुट गई। लोगों के मना करने के बावजूद देखते ही देखते पिता ने बच्चे के पैर छोड़ दिए और उसे दूसरी मंजिल से नीचे गिरा दिया। गनीमत रही कि नीचे मौजूद लोगों ने बच्चे को लपक लिया और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

गौरीबाजार क्षेत्र के सुपारी निवासी विनय का 5 साल का बेटा लकी महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दो सितंबर से भर्ती है। 4 सितंबर को लकी का हर्निया का ऑपरेशन हुआ और उसे मेडिकल काॅलेज की दूसरी मंजिल पर स्थित सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मां अंजू और पिता विनय दोनों बच्चे की देखरेख के लिए मेडिकल कॉलेज में ही रह रहे थे। रविवार की भोर में करीब चार बजे लकी को पेशाब कराने के लिए पिता विनय वार्ड में खिड़की पर ले गया। अचानक विनय ने लकी के पैर पकड़कर उसे उलटा लटका दिया और नीचे फेंकने की बात करने लगा।
विज्ञापन

लकी डर कर जोर-जोर से रोने लगा और पिता से न फेंकने की गुहार लगाने लगा। बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बिल्डिंग के नीचे खड़े एक युवक ने देखा और शोर मचाया। इसके बाद वार्ड में सोए लोग भी जाग गए और भागकर बिल्डिंग के नीचे पहुंचे। वार्ड में मौजूद लकी की मां और अन्य लोग विनय को समझाते रहे लेकिन इसी बीच उसने मासूम के पैर छोड़ दिए। गनीमत रही कि बिल्डिंग के नीचे मौजूद लोगों ने उसे लपक लिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने विनय को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में विनय की बहन और बहनोई उसे छुड़ाकर ले गए। कोतवाल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। परिवार ने कार्रवाई न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शराब का आदी है आरोपी पिता

सर्जिकल वार्ड में भर्ती लकी का पिता विनय पेंटर है। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदी है और आए दिन नशे में पत्नी से मारपीट करता है। कुछ दिन पहले लकी की भी पिटाई की थी। रविवार की भोर में पेशाब कराने की बात कह उसने लकी को उठा लिया और शौचालय में ले जाने की जगह छत से बच्चे को लटका दिया और फेंकने की बात कहने लगा। उसकी पत्नी अंजू भी पहुंच गई और बगल की खिड़की से कूदने की बात कहने लगी। आसपास के लोगों ने पकड़ कर उसे हटाया।


-----
नहीं पहुंचते दुर्गेश तो हो जाती अनहोनी
शहर की ट्यूबवेल काॅलोनी के रहने वाले दुर्गेश सैनी ने बताया कि वह साली का प्रसव कराने मेडिकल कॉलेज गए थे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान उन्होंने देखा कि नई ओपीडी भवन के दूसरे तल से एक आदमी खिड़की से बच्चे को पैर से पकड़ कर उसे उलटा लटकाए हुए है। दुर्गेश उसे मना करने के साथ ही शोर मचाने लगे। इसके बाद उनके भाई समेत सात-आठ लोग पहुंच गए। सूचना मिलते ही गार्ड दौड़कर वार्ड में पहुंचे। गार्डों को देखते हुए विनय ने बच्चे को छोड़ दिया। दुर्गेश ने बताया कि, हम सभी लोग नीचे खड़े थे, मैंने बच्चे को गोद में लपक लिया। बच्चा बेहोश हो गया था, उसे लेकर तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाने के बाद वार्ड में भेज दिया।
----

कोट
सर्जिकल वार्ड की दूसरी मंजिल से एक पिता ने बेटे को नीचे गिरा दिया था। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- एचके मिश्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed