फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Farmers asked for compensation four times more than the circle rate

Deoria News: किसानों ने सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा मांगा

Mon, 02 Sep 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Farmers asked for compensation four times more than the circle rate
देवरिया। एनएच 727ए देवरिया बाईपास से प्रभावित किसानों ने भाकियू के नेतृत्व में रविवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि प्रशासन ने किसानों की जमीन के किसी भी गाटे में 101 एयर का मुआवजा 2020 के सर्किल रेट से चार गुना देकर बाकी सारी जमीनों में 1/3 के हिसाब से मुआवजा देकर धनराशि में सीधे 2/3 की कटौती यानी 67 प्रतिशत की कटौती का कार्य करने जा रहा है, जो किसानों को कतई मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नगरीय किसानों को भी 2020 के सर्किल रेट से 101 एयर का मुआवजा दो गुना देकर बाकी सारी जमीनों का 1/3 के हिसाब से मुआवजा देकर सीधे 67 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। यह किसानों को कतई मंजूर नहीं है। किसानों ने ज्ञापन में कहा कि बाईपास से प्रभावित सभी किसानों (ग्रामीण,नगरीय) को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में सक्षम प्राधिकारी को दिए गए अधिकार का प्रयोग करते हुए वर्तमान बाजार मूल्य का सबसे अधिक मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

जबकि सक्षम प्राधिकारी द्वारा किसानों को सबसे निचला मुआवजा देने की बात की गई हैं, जो किसानों को मंजूर नहीं है। किसानों ने कहा सक्षम प्राधिकारी द्वारा किसी छोटी या बड़ी सड़क के किनारे आवासीय भूमि या व्यावसायिक भूमि का बाजारू मूल्यांकन नहीं किया गया। सभी जमीनों का सबसे कम मूल्य लगाया गया है। कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसको मैं खुद अध्ययन करके जिला प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम देव राय, जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, चरण दास झुनझुन वाला, लाल प्रताप सिंह, विक्रान्त मिश्रा, मनीष सिंह, शिवाजी चौहान, सुधीर चौहान, यशवंत यादव, सचिन यादव, मदन मिश्रा, ललन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed