फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Do not click on unknown links on mobile, girl students should take help of helpline in case of emergency.

Deoria News: मोबाइल पर आए अनजान लिंक न करें क्लिक, आपात स्थिति में हेल्पलाइन की मदद ले छात्राएं

Fri, 13 Sep 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Do not click on unknown links on mobile, girl students should take help of helpline in case of emergency.
अमर उजाला की ओर से स्कालर्स सिनियर सेेकेंड्री स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में उप​स्थित वि
देवरिया। इस समय साइबर अपराध ज्यादा हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। वित्तीय लेनदेन करते समय पासवर्ड या एटीएम का पिन किसी को न बताएं। संकट या आपात स्थिति में होने पर हेल्पलाइन 112, 1098, 1090, 1030 की मदद अवश्य लें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हैं, महिला अपराध पर रोक लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

यह बातें अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने कही। वे बृहस्पतिवार को स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं किड्जी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। पाठशाला में 9वीं से 12वीं तक के 160 विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोबाइल व सोशल मीडिया वर्तमान में विद्यार्थियों को खूब प्रभावित कर रहा है। कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के चलते इसका प्रचलन ज्यादा बढ़ गया। लेकिन अब इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। टीवी स्क्रीन व मोबाइल पर कितना समय देना है अब इसे निर्धारित करने की जरूरत है। वर्तमान में साइबर क्राइम बढ़ा है और इसके प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोबाइल पर कोई गेम खेलते हो तो लिंक आने पर बिना सोचे समझे उसे बिल्कुल क्लिक न करें अन्यथा आपका नुकसान होना तय है। कोई बैंक या आरबीआई की ओर से किसी ग्राहक को फाेन नहीं किया जाता, फ्राॅड करने वाले धंधेबाज ऐसा कर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। छात्राएं कभी भी किसी को अपना फोटो न दें, अन्यथा उसके वायरल होने की संभावना हमेशा बनी रहेगी। चाहे कितना भी कोई विश्वासी क्यों न हों, वह उसका दुरुपयोग कर सकता है। ऐसे में डरे या भयभीत न हों। नजदीकी थाने या महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं। यहां आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन मधुकर मिश्र ने किया। इसके पूर्व निदेशक राजकुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान एकेडमिक हेड संतोष पांडेय, शिक्षिका नीता मिश्रा, रेनू त्रिपाठी, अनामिका मिश्रा, शैलेष तिवारी, विशाल मिश्रा, अरविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
--------

इन्होंने भी किया प्रश्न, मिला समाधान
एएसपी ने विद्यार्थियों के सवालों को पूरे मन से सुना और क्रम से उसका जवाब दिया। विद्यार्थियों ने कोलकाता रेप केस, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बढ़ती चोरी की घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे और एएसपी ने शिक्षक की तरह उनकी जिज्ञासा को शांत किया।सवाल पूछने वालों में अवंतिका शाही, आद्या गुप्ता, मधुरम सराफ, रुद्रराज तिवारी, सुहाना सिंह, आदित्य पांडेय आदि शामिल रहे।

स्पीकअप
आजकल चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। सूचना देने पर भी समय से पुलिस नहीं पहुंचती, इस समस्या के निदान के बारे में एएसपी सर ने पूछा और उन्होंने इसका संतोषजनक जवाब दिया।

-मान्या द्विवेदी, छात्रा


सुनसान रोड पर गुजरते समय हमेशा डर लगता है। एक्सीडेंट की स्थिति में पुलिस से क्या मदद मिल सकती है, इस बारे में सवाल पूछा।
-प्रत्यक्षा आनंद, छात्रा

-------
कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर देश में डर पैदा हुआ है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इससे क्या सबक लिया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं फिर न हो।
-मंशा गौंड, छात्रा
------
आसपास चोरी एवं बच्चों के अपहरण अधिक हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं के मन में भी भय व्याप्त हुआ है। इस पर कैसे काबू पाया जाए।
-अनन्या तिवारी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed