फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Difficult to walk on potholed road, responsible unaware

Deoria News: गड्ढायुक्त सड़क पर चलना हुआ मुश्किल, जिम्मेदार बेखबर

Tue, 27 Aug 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Difficult to walk on potholed road, responsible unaware
तरकुलवा। हरैया से सरैनी होकर नरायनपुर व बंजरिया बाजार को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। गिट्टियां उखड़कर सड़क पर बिखरी हुई हैं। हर रोज राहगीर व स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सड़क के बीच में ड्रेन पर एक पुलिया है, जो जर्जर हो चुकी है। पुलिया की रेलिंग कई सालों से टूटकर गिर चुकी है। दोपहिया व चारपहिया वाहन से गुजरने पर दुर्घटना का भय बना रहता है। इस पुलिया से पाना देवी इंटर कॉलेज सरैनी, आरडीबी पब्लिक स्कूल मठिया महावल आदि कई स्कूलों के वाहन बच्चों को लेकर गुजरते हैं। इसके बावजूद पीडब्लूडी के अफसर उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

----------
सड़क टूट चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे हर रोज लोग हादसे का शिकार होते हैं। जनहित में इसका निर्माण बेहद जरूरी है।
-दयानंद यादव, सामाजिक कार्यकर्ता, खरहरिया (हरैया)
----------
पीडब्लूडी की ओर से हर साल सड़क मरम्मत के नाम पर रुपये जारी किए जाते हैं इसके बाद भी सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है।
-राघव कुमार पांडेय, पूर्व प्रधान, नरहरपट्टी
-------
सड़क के बीचोंबीच ड्रेन पर बनी पुलिया काफी जर्जर हो चुकी है। इसकी रेलिंग टूटकर क्षतिग्रस्त हो गईं है। इसपर किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
-अशोक यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सपा, तरकुलवा
----------
-सड़क की मरम्मत कराकर इस पर स्थित जर्जर पुलिया की जगह दूसरी नई पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
- साहब हुसैन, जेई पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed