फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Businessmen will protest if theft incident is not exposed

Deoria News: चोरी की घटना का पर्दाफाश नही होने पर व्यवसायी करेंगे घरना-प्रदर्शन

Sat, 31 Aug 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Businessmen will protest if theft incident is not exposed
भटनी। घांटी बाजार में दिन दहाड़े स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से चार लाख की चोरी का पर्दाफाश नहीं हो सका है। इससे नाराज व्यवसायियों ने शुक्रवार को नगर के जलपा माता मंदिर में बैठक किया। जिसमें उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भटनी के घांटी बाजार स्थित हरिंदर वर्मा की दुकान में 8 अगस्त को दिन में दुकानदार को चकमा देकर चोरों ने चार लाख रुपये की आभूषण उड़ा दी। शिकायत पर पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज किया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए। इससे नाराज क्षेत्र के सराफा व्यवसायियों ने शुक्रवार को लामबंद होकर नगर के जलपा माता मंदिर में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए विभिन्न आरोप लगाए। व्यवसायियों ने कहा कि सोमवार को एसपी से मिलकर मामले की पर्दाफाश के लिए अपील की जाएगी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नही होती है तो थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान अमित वर्मा, राजन वर्मा, आनंद वर्मा, दीपक वर्मा, जटाशंकर वर्मा, अंकित वर्मा, शुभम वर्मा, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed