फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Breakdown in 33 KVA main line, lights of 400 villages going off for 6 hours

Deoria News: जीवन में गुरु का महत्व बताया, 54 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Fri, 06 Sep 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Breakdown in 33 KVA main line, lights of 400 villages going off for 6 hours
जिला पंचायत सभागार में ​शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश जूनियर ​शिक्षक संघ की ओंर से ​शिक्षकों को क
देवरिया। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त 54 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज व विद्यार्थियों के जीवन में गुरु की महत्ता को बताते हुए इसने प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डीएम दिव्या मित्तल, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, बैज अलंकरण, स्मृति चिह्न, शाल ओढ़ाकर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महामंत्री नन्दलाल, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह व मंडल महामंत्री अशरफ अली खां, जिला कोषाध्यक्ष डाॅ. हेमंत शुक्ला एवं समस्त ब्लाकों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सदर विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होता है। वह कभी सेवानिवृत्त नही होता। समाज के सृजनकर्ता गुरुजनों के सामाजिक सम्मान के लिए शिक्षक दिवस को समारोहपूर्वक मनाने की परंपरा अतुलनीय है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज का एक सीख मिलती है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। शिक्षक अपने समर्पण, धैर्य और मार्गदर्शन से दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं और युवाओं के भविष्य को निर्धारित करते हैं। सीडीओ ने कहा कि जिले में कई ऐसे शिक्षक हैं जो व्यक्तिगत प्रयास एवं धन से विद्यालय का स्वरूप बदल रहे हैं और बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष महाश्रय मिश्र व संचालन सुनील त्रिपाठी व गिरीश चंद्र कुशवाहा ने किया। उधर रुद्रपुर मोड़ के पास स्थित एक मैरेज लॉन में भी उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के दूसरे गुट की ओर से भी शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार की मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक दीपक मिश्र शाका, गोविवि के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र की मौजूदगी में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed